भीलवाड़ा: आसींद नगर निकाय चुनाव में आसींद पालिका बोर्ड बनने एवं भाजपा से पालिका अध्यक्ष पद पर सत्येंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष एवं आसींद पालिका में उपाध्यक्ष पद पर चंद्र सिंह चौधरी एवं नव निर्वाचित पार्षद बने सभी पार्षदों का रविवार को सार्वजनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज मंदिर महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज आसींद नृसिंह द्वारे के महाराज महाराज, सहित भीलवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, भीलवाड़ा पूर्व संसद सुभाष बहेड़िया आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला , आसींद पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, गुलाबपुरा पालिका की भाजपा की नव निर्वाचित पालिका अध्यक्षका आसींद भाजपा नगर नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर सहित आसींद गुलाबपुरा के भाजपा के जीते हुए पार्षदों ने इस समारोह में भाग लिया, वही आसींद पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान ने कस्बे वासियों से अपील करते हुए बताया कि अब पालिका प्रशासन पूरी तरह से आसींद के विकास में लग जाएगा जो हमने आसींद को स्मार्ट सिटी बनाना काम हाथ में लिया है वह अतिशीघ उसका परिणाम आपके सामने आएगा,वही जन टीवी से रूबरू हो हुए आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला ने भी अपनी बात बताई और कहा की आमजन को अब अपने कार्यों के लिए इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा पालिका में जो नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान है वह एक युवा हैं और उनका पहला लक्ष्य आसींद कस्बे में अधिक से अधिक विकास करवाना रहेगा




Social Plugin