Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

महेश बचत एवं साख सहकारी समिति ने दिखाई वित्तीय तस्वीर, लेखों को मंजूरी, बजट भी पास





28वीं आमसभा में संस्था के कामकाज पर हुई चर्चा, समाज के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत-अभिनंदन

वर्ष 2025-26 के लेखों का अनुमोदन, 2026-27 का बजट भी सदन ने किया पारित

  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
पुराने साल का हिसाब साफ हुआ, नए साल के खर्च और कामकाज की तस्वीर भी सदन के सामने रख दी गई। महेश बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड, संजय कॉलोनी की 28वीं आमसभा कैलाश चंद्र मुंदड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय भवन में आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2025-26 के लेखों का अनुमोदन हुआ और 2026-27 के बजट को भी सदस्यों की मंजूरी मिली। आमसभा के बाद नव निर्वाचित पार्षदों और माहेश्वरी समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। समिति मंत्री श्याम सुंदर समदानी ने बताया समिति की 28वीं आमसभा में कैलाश चंद्र मुंदड़ा की अध्यक्षता में वित्तीय कामकाज और आगामी वर्ष की योजनाओं पर सदस्यों ने मुहर लगाई। वर्ष 2025-26 के लेखों के अनुमोदन के साथ बजट से अधिक हुए व्यय की पुष्टि तथा वर्ष 2026-27 का बजट सदन के सामने रखा गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। निर्धारित एजेंडे के तहत गत साधारण सभा की कार्यवाही का विवरण समिति मंत्री ने प्रस्तुत किया। वर्ष 2025-26 के लेखों का विवरण कोषाध्यक्ष रतनलाल सामरिया तथा वर्ष 2026-27 के बजट का विवरण अशोक कुमार झंवर ने सदन के समक्ष रखा। चर्चा के बाद सदस्यों ने दोनों प्रस्तावों का अनुमोदन किया।  इसके अतिरिक्त अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। आमसभा के बाद समिति प्रदाधिकारीयो द्वारा अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के नव निवार्चित महामंत्री राजकुमार कालिया, पश्चिमांचल उपसभापति कैलाश कोठारी तथा नगर निगम के उप महापौर राधेश्याम सोमानी का स्वागत-अभिनंदन किया गया। नव निर्वाचित पार्षद बिलेश्वर डाड, ममता-सुभाष बाहेती एवं आभा-विजय लढ़ा का भी अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में सिंगोली श्याम धर्मशाला के अध्यक्ष संदीप पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल डाड सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं संजय कॉलोनी से नगर सभा के नवनिवार्चित वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रहलाद नुवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर मनोनित हुए ओम प्रकाश गंदोडिया का स्वागत व अभिंनदन किया गया। अंत में समिति उपाध्यक्ष जगदीश समदानी ने सभी का आभार व्यक्त किया और भोजन के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में समिति के सत्यनारायण सोमानी, कैलाश डाड, बालमुकन्द राठी, लक्ष्मीनारायण लढा, रामराय गट्यानी, मुकेश काष्ट, गिरीराज कचोलिया के साथ ही सुशील मरोटिया केदार जागेटिया, दिनदयाल मारू, श्याम सुन्दर नौलखा, श्यामलाल डाड, राजेंद्र बिड़ला, राजेंद्र पोरवाल, प्रहलाद भदादा, दिनेश मालीवाल, महावीर समदानी, पंकज पोरवाल, जगदीश जागा सहित अन्य गणमान्यजन व समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। 
Uploaded Image Uploaded Image Uploaded Image