Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
Image 5

भीलवाड़ा में सजा फुटवियर का बड़ा बाजार, रिबसन श्यूज की प्रदर्शनी बनी कारोबारियों का आकर्षण


8 जिलों से पहुंचे व्यापारी, एसपी फुटवियर कीे चौथी बार लगी प्रदर्शनी में उमड़ा व्यापारियों का हुजूम, देखे विभिन्न ब्रांड और नए कलेक्शन

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
शहर में फुटवियर कारोबार से जुड़े व्यापारियों के लिए एसपी फुटवियर के तत्वावधान में शनिवार को रामस्नेही वाटिका में रिबसन श्यूज की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। फुटवियर कारोबार में नई रेंज और बदलते ट्रेंड से रूबरू होने के लिए प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में भीलवाड़ा के साथ चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, बूंदी, पाली, प्रतापगढ़, उदयपुर और डूंगरपुर सहित आसपास के जिलों से आए व्यापारियों ने विभिन्न ब्रांड के श्यूज के नए कलेक्शन, नई रेंज देखी और उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन व उपलब्ध विकल्पों की जानकारी ली।  प्रदर्शनी का शुभारंभ सुबह 11 बजे रिबसन श्यूज निर्माता कंपनी के ऑनर संजय सिंघल (दिल्ली), एसपी फुटवियर के संचालक शांतिप्रकाश मोहता सहित अन्य अतिथियों ने किया। प्रदर्शनी में फुटवियर कारोबार से जुड़े व्यापारियों को कंपनी के विभिन्न ब्रांड, नए डिजाइन और बाजार की मांग के अनुरूप उपलब्ध कलेक्शन के बारे में जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में भीलवाड़ा के अलावा चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, बूंदी, पाली, प्रतापगढ़, उदयपुर और डूंगरपुर सहित विभिन्न जिलों से व्यापारी पहुंचे। व्यापारियों ने अलग-अलग श्रेणियों के श्यूज देखे और अपनी जरूरत व बाजार की मांग के अनुसार उत्पादों की जानकारी ली। शहर के कई नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयोजकों के अनुसार भीलवाड़ा में एसपी फुटवियर की ओर से रिबसन श्यूज की प्रदर्शनी लगातार चौथी बार आयोजित की गई है। प्रदर्शनी का उद्देश्य फुटवियर कारोबारियों को एक ही स्थान पर कंपनी के विभिन्न उत्पादों और नए कलेक्शन से रूबरू कराना है। प्रदर्शनी के दौरान व्यापारियों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच उत्पादों को लेकर चर्चा भी हुई।
Uploaded Image Uploaded Image