Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

महेश शिक्षा सदन के खिलाड़ियों का ‘गोल्डन’ दांव, जिले में बजा जीत का डंका

खेल प्रतिभाओं ने रचा नया अध्याय, जीते 11 पदक  पदकों से चमका महेश शिक्षा सदन


कुश्ती में तीन गोल्ड समेत वुशु, राइफल शूटिंग और तैराकी में भी चमके विद्यार्थी, विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित

खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं: ओमप्रकाश नरानीवाल

जिला स्तर पर पदक जीतना गौरव, उपलब्धियों से मिलेगा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन: राजेंद्र कुमार कचोलिया

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। खेल मैदान में दमखम, अनुशासन और जीत के जज्बे के साथ श्री महेश शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम फहराया। श्री महेश सेवा समिति के सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया ने बताया कि प्रतियोगिताओं में कुश्ती के क्षेत्र में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विशेष प्रदर्शन किया। हिमांशु गुर्जर, विशाल माली और आशुतोष जाट ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं अंगद बिश्नोई और आयुष गुर्जर ने रजत तथा घनश्याम माली और राघव माली ने कांस्य पदक जीते। इसी प्रकार वुशु प्रतियोगिता में हरिओम माली ने स्वर्ण पदक, राइफल शूटिंग में वज्र प्रताप राठौड़ ने स्वर्ण पदक तथा तैराकी में श्रेयांश शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान में विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नरानीवाल, सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जागेटिया, संचालक सदस्य सुरेश चंद्र काबरा एवं दिलीप तोषनीवाल ने विजेता विद्यार्थियों का माला पहनाकर एवं उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नरानीवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और विद्यालय में शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। समिति के सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला स्तर पर पदक जीतना विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। समिति पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए निरंतर मेहनत करने तथा खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सत्यनारायण जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन आशा माहेश्वरी ने किया।


Uploaded Image