Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

नेपाल के गजेन्द्रमोक्ष तीर्थ से भीलवाड़ा आएंगे शालिग्राम, सजेगा आस्था का विराट उत्सव

 

आयोजन समिति ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना के साथ दिया निमंत्रण, 17 से 20 नवंबर तक 16108 तुलसी-शालिग्राम विवाह महामहोत्सव

 

नेपाल से भीलवाड़ा तक शालिग्राम की अगवानी की तैयारी, अब नेपाल से जुड़ेगा आस्था का अध्याय, भारत-नेपाल की सनातन परंपराओं के संगम का बनेगा अवसर

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। नारायणी के तट से भीलवाड़ा तक अब आस्था की एक नई कड़ी जुड़ने जा रही है। धर्म एवं वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में 17 से 20 नवंबर तक होने वाले 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव के लिए आयोजन समिति नेपाल के गजेन्द्रमोक्ष तीर्थ पहुंची और विधि-विधान से शालिग्राम शिलाओं को भीलवाड़ा पधारने का निमंत्रण दिया। नेपाल की पावन भूमि से शालिग्राम शिलाओं को आमंत्रण के साथ ही महोत्सव की तैयारियों ने धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर भारत-नेपाल की सनातन परंपराओं के संगम का स्वरूप ले लिया है। कार्यक्रम संयोजक एस.एन. गग्गड ने बताया कि आयोजन समिति के सदस्यों ने गजेन्द्रमोक्ष तीर्थ पर संपूर्ण विधि-विधान, पूजन-अर्चन और धार्मिक परंपराओं के साथ शालिग्राम शिलाओं को भीलवाड़ा आने का निमंत्रण अर्पित किया। कथा व्यास विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज ने बताया कि शालिग्राम शिलाओं के आगमन की प्रार्थना के साथ महोत्सव की धार्मिक परंपराओं को नेपाल की पावन भूमि से जोड़ा गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और नेपाल की सनातन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के जुड़ाव का भी अवसर है। नेपाल से शालिग्राम शिलाओं का भीलवाड़ा आगमन महोत्सव की आध्यात्मिक गरिमा को और विस्तार देगा। प्रमुख आचार्य योगेंद्र शर्मा ने बताया कि 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की तैयारियां चल रही हैं। आयोजन समिति का संकल्प है कि भगवान श्री तुलसीजी एवं श्री शालिग्रामजी के विराट विवाह उत्सव को श्रद्धा, सेवा और सनातन परंपराओं के अनुरूप भव्य स्वरूप दिया जाए। इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक विनीत अग्रवाल बाबाधाम, मनोज गोटे वाले, अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छगनलाल जैन, एडवोकेट राजेंद्र कचौलिया, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, सचिव देवेंद्र सोमानी, सह संयोजक दिनेश विजयवर्गीय, व्यवस्था प्रमुख राकेश सुखवाल (श्री लोक रिसोर्ट), परमेश्वर पाराशर, सुनील नुवाल, रजनीकांत आचार्य, मंजू पोखरना, अलका जोशी, कौशल्या भाटिया, संगठन मंत्री अनिल पारीक, अंकित सोमानी, रामचंद्र मूंदड़ा, कैलाश काबरा, कार्यालय प्रभारी नंदकिशोर जोशी, दुर्गाशंकर जोशी, जीएल गुप्ता, जगदीश वैष्णव, केशव पुरोहित, गोविंद भाटिया, प्रेमप्रकाश पुरोहित, संजय प्रताप सिंह पारीक, देवीलाल तोषनीवाल, बालमुकुंद पारीक, रमेशचंद्र त्रिपाठी, मुकेश जोशी त्रिवेणी, श्याम झवर, वरिष्ठ पत्रकार हनुमान अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Uploaded Image