Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

10 साल पूरे, अब 11वें वर्ष में नई हुंकार, दुर्गा शक्ति अखाड़ा के चार दिन होंगे सामाजिक सरोकारों के नाम


मंदिरों और जल टंकियों की सफाई से लेकर हनुमान चालीसा, अखाड़ा प्रदर्शन और पौधारोपण तक होंगे आयोजन

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
दस साल की यात्रा पूरी कर दुर्गा शक्ति अखाड़ा अब 11वें वर्ष में कदम रखने जा रहा है और इस बार स्थापना दिवस सिर्फ उत्सव तक सीमित नहीं रहेगा। चार दिनों तक शहर से लेकर बस्तियों तक अखाड़ा की बहनें स्वच्छता, धर्म, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश लेकर मैदान में उतरेंगी। 29 सितंबर से शुरू होने वाले आयोजनों में मंदिरों और जल टंकियों की सफाई से लेकर हनुमान चालीसा पाठ, अखाड़ा प्रदर्शन, घोष वादन और पौधारोपण तक की गतिविधियां होंगी। चार दिनों तक अलग-अलग गतिविधियों के जरिए अखाड़ा की बहनें समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश देंगी। कार्यक्रमों की शुरुआत 29 सितंबर को होगी। इस दिन अखाड़ा की सभी शाखाओं की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों और बस्तियों में मंदिरों की सफाई के साथ सार्वजनिक जल टंकियों की सफाई की जाएगी। अभियान के जरिए स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया जाएगा। 30 सितंबर को शाखा स्तर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन और रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से संगठन की शाखाओं में सहभागिता बढ़ाने और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। 1 अक्टूबर को दुर्गा शक्ति अखाड़ा कार्यालय पर संगठन के नवीन दायित्वों की घोषणा की जाएगी। इसका उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत करते हुए सामाजिक गतिविधियों को नई गति देना है। इसी दिन शाम 5 बजे सूचना केंद्र चौराहे पर अखाड़ा प्रदर्शन एवं घोष वादन होगा। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख संत-महात्माओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। चार दिवसीय आयोजन का समापन 2 अक्टूबर को सांगानेर मेडिकल कॉलेज के पास पौधारोपण कार्यक्रम के साथ होगा। अखाड़ा की बहनें पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने का संदेश देंगी। दुर्गा शक्ति अखाड़ा के 10वें स्थापना दिवस के आयोजन केवल वर्षगांठ तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि संगठन की सामाजिक भूमिका और महिला सहभागिता को और व्यापक बनाने पर केंद्रित होंगे।                  
Uploaded Image