दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन एवं जिला माहेश्वरी महिला संगठन, उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन एवं जिला माहेश्वरी महिला संगठन, उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह “गौरव गाथा एवं नव दायित्व सम्मान से संकल्प की ओर, एक नई उड़ान” महेश सेवा समिति, हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर में सदस्याओं की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा व सचिव डॉक्टर सुशीला असावा, जिलाध्यक्ष मंजू गांधी व सचिव रेखा असावा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महेश वंदना, स्वागत नृत्य एवं अतिथियों के अभिनंदन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता मोदानी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री कुंतल तोषणीवाल उपस्थित रहीं। पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशल्या गट्टानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन में पूरी टीम को एकीकृत भाव से कार्य करना चाहिए, तभी हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है। कुंतल तोषणीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पद कार्य करने का अवसर एवं दायित्व है। इसके लिए आग्रह या संपर्क की आवश्यकता नहीं होती। जिस प्रकार पक्षी को अपने पंखों पर विश्वास होता है, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने सभी को सदैव टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता मोदानी ने नवनिर्वाचित प्रदेश टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने उद्बोधन में उन्होंने कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल, मंच व्यवस्था, बैनर निर्माण तथा कार्यकर्ताओं के दायित्वों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। मोदानी ने कहा की प्रत्येक पदाधिकारी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ करना चाहिए। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा एवं श्रीमती मंजू गांधी नवनिर्वाचित उदयपुर जिलाध्यक्ष रेखा असावा ने “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ संगठन एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी बहनों का आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य के रूप में मानकंवर काबरा को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष पद पर प्रेमलता चेचानी (राजसमंद), संगठन मंत्री पद पर कृष्णा समदानी (चित्तौड़गढ़), उपाध्यक्ष पद पर मोना डाड (भीलवाड़ा), विनीता बाहेती (प्रतापगढ़), पूनम भदादा (उदयपुर) एवं सरोज गट्टाणी (राजसमंद) को मनोनीत किया। संयुक्त मंत्री पद पर नीलिमा माहेश्वरी (चित्तौड़गढ़), कविता बलदवा (उदयपुर), श्रीमती तारा बाहेती (प्रतापगढ़) एवं अंजू पलोड़ (कपासन) को दायित्व प्रदान किया गया। प्रकल्प प्रमुख पद पर सोनल माहेश्वरी (भीलवाड़ा), विधान समिति प्रभारी के रूप में प्रीति लोहिया तथा ट्रस्ट समिति प्रभारी के रूप में संध्या आगीवाल को नियुक्त किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में अंकिता राठी (भीलवाड़ा), चंदा नामधर (चित्तौड़गढ़), सुधा राठी (राजसमंद), प्रभा बाहेती (सलूंबर, उदयपुर) एवं संध्या सोमाणी (प्रतापगढ़) को मनोनीत किया गया। विभिन्न समितियों की संयोजिकाओं के रूप में मधु देवपुरा, रीमा सोमानी, सुनीता जागेटिया, लोककल्याणी लाहोटी, जया तोष्णीवाल, कल्पना सोमानी, सुमन न्याती, डॉ. सुमन सोनी, अर्चना बिड़ला, ललिता मालू एवं आरती न्याती को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली मंच संचालन श्रद्धा गट्टानी द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने बताया कि विनीता बाहेती द्वारा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् डॉक्टर सुशीला असावा एवं नीलम पेडीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनोरमा काल्या, सरस्वती राधड़, सरिता न्याति, पुष्पा राठी, सुमन सोनी, सुमित्रा देवपुरा, रीतू समदानी, छवि भदादा, मधु हेड़ा, प्राची पेडीवाल, अलका दाखेड़ा, आशा नराणीवाल, रश्मि सोमानी, लाड़ झंवर सहित विभिन्न जिलों की बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Social Plugin