Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

अभिरुचि शिविर बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम: जितेंद्र रांगेय


 

श्री महेश पब्लिक स्कूल, प्राइमरी विंग में सभी आयु वर्ग के बच्चों एवं महिलाओं हेतु अभिरुचि शिविर का आयोजन

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित श्री महेश पब्लिक स्कूल प्राइमरी विंग में सभी आयु वर्ग के बच्चों एवं महिलाओं के लिए अभिरुचि शिविर 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। श्री महेश सेवा समिति के निर्देशक विद्यालय प्रभारी दिनेश शारदा ने बताया कि अभिरुचि शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि चीफ रिपोर्टर, दैनिक भास्कर जितेंद्र रांगेय सहित श्री महेश सेवा समिति के पदाधिकारियों विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अभिरुचि शिविर प्रातः एवं सायंकालीन दोनों पारियों में संचालित हो रहा है। जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश नराणीवाल, सचिव राजेंद्र कुमार कचौलिया, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, सहसचिव प्रह्लाद राय हींगड़, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, संचालक सदस्य ओम प्रकाश मालू, केदारमल जागेटिया, दिलीप तोषनीवाल, सुरेश चंद्र काबरा, चंद्र प्रकाश काल्या, निर्देशक विद्यालय प्रभारी दिनेश शारदा विद्यालय की प्रधानाचार्या  निधि झा भार्गव के तत्वाधान में आयोजित होने वाले अभिरुचि शिविर में प्रातः पारी के अंतर्गत एरोबिक्स/जुम्बा, अंग्रेजी हिंदी हैंडराईटिंग इंप्रूवमेंट, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, जुडो-कराटे, डांस, क्रिकेट, स्केटिंग, शूटिंग, इंग्लिश ग्रामर एवं वोकेबलरी, वैदिक गणित, ड्रॉइंग, जिमनास्टिक्स, बैडमिंटन, कंप्यूटर, चेस, म्यूजिक, सोशल मीडिया मास्टरी, एंकरिंग तथा एआई एंड रोबोटिक्स जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। सांयकालीन पारी में म्यूजिक (वोकल एवं इंस्ट्रूमेंटल), टेक्सचरल आर्ट, हैंडराइटिंग इम्प्रूवमेंट एंड रीडिंग, एंकरिंग एंड मास कम्युनिकेशन, केक एवं कुकीज बेकिंग, हेयर स्टाइल, बेसिक मेकअप एवं साड़ी ड्रेपिंग, ज्वेलरी मेकिंग, डांस, रंगोली, ड्रॉइंग एंड स्केचिंग, पेपर आर्ट, स्पोकन इंग्लिश, पर्ल आर्ट, मेहंदी, फायरलेस कुकिंग, गिफ्ट रैपिंग, लिप्पन आर्ट, रेजिन आर्ट, चॉकलेट एवं आइसक्रीम मेकिंग तथा क्रिकेट जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाओं को विकसित करने एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि जितेंद्र रांगेय ने शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि अभिरुचि शिविर बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। विद्यालय द्वारा आयोजित यह प्रयास वास्तव में सराहनीय है। श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल सचिव राजेंद्र कुमार कचौलिया, ने बताया कि अभिरुचि शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं की प्रतिभाओं को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें नई-नई विधाओं से जोड़ना है। शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों को सीखने के साथ मनोरंजन का भी अवसर प्राप्त होगा। प्रतिभागी बड़ी संख्या में इस अभिरुचि शिविर में उत्साहपूर्वक पंजीकरण करवा रहे हैं। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभिरुचि शिविर सभी प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव सिद्ध होगा।                              

 

Uploaded Image