Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

मरुधरा बॉक्स प्रीमियर लीग का सफल आयोजन, हैप्पी लाइफ टाइटंस बनी विजेता


मातृशक्ति, युवा और बच्चों की विशेष भागीदारी से आयोजन बना यादगार, दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
मरुधरा समाज द्वारा आयोजित “मरुधरा बॉक्स प्रीमियर लीग” का भव्य एवं सफल आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह, उमंग और खेल भावना का शानदार माहौल देखने को मिला। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद “हैप्पी लाइफ टाइटंस” टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। टीम की जीत पर खिलाड़ियों एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। संयोजक अनुराग गगरानी व सहसंयोजक योगेश मुंदडा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और खेल भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों की विशेष भागीदारी रही, जिसने  कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। युवा मंच के मंत्री हर्ष राठी ने बताया कि टूर्नामेंट में बेस्ट प्लेयर तथा बेस्ट बॉलर का खिताब मनीष बाहेती को मिला तथा बेस्ट बैट्समैन प्रियांशु हुरकट रहे। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मरुधरा माहेश्वरी संस्थान के अध्यक्ष दिनेश राठी तथा सचिव नारायण बाहेती ने सराहना की तथा अध्यक्ष मनीष बजाज, प्रभारी महादेव बाहेती व उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में राधेश्याम सोमानी, राजेश बाहेती, पुरुषोत्तम बजाज, राजेश बियानी, विनय जी मूंदड़ा, महेश जाजु, राकेश काबरा, संदीप बगड़ा, मनीषा झंवर, श्रुति बाहेती, इशिता झंवर, आदि समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।    


Uploaded Image