Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

निरंकारी सत्संग भवन आरजिया चौराहा में बाबा हरदेव सिंह को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

 

भावपूर्ण संत समागम का हुआ आयोजन, सैकड़ो श्रद्धालु ने लिया भाग, श्रद्धा सुमन विचार रखें

 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण दिव्य वातावरण में संत निरंकारी मिशन द्वारा युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में परम् श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के सानिध्य में भावपूर्ण संत समागम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं ने सतगुरु के पावन दर्शन एवं अमृतमयी प्रवचनों को श्रवण कर आत्मिक शांति, आनंद एवं दिव्य प्रेरणा का अनुभव प्राप्त किया। अंत में सतगुरु माता ने आशीर्वाद दिया कि प्रत्येक जीवन सेवा, सुमिरण और सत्संग को अपनी प्राथमिकता बनाए तथा हर हृदय निराकार में समर्पित होकर प्रेम, शांति और मानवता बाँटने का सशक्त माध्यम बने। सतगुरु माता ने समझाया कि ब्रह्मज्ञान प्राप्त होने के पश्चात जीवन केवल व्यक्तिगत सीमाओं तक नहीं रहता, बल्कि समस्त मानवता की सेवा, कल्याण और उत्थान का माध्यम बन जाता है। सच्ची सेवा दिखावे से परे प्रेम, विनम्रता और निस्वार्थता से परिपूर्ण होती है, जबकि वास्तविक भक्ति शब्दों से आगे बढ़कर व्यवहार, विचार और कर्मों में झलकती है। भीलवाड़ा के ज्ञान प्रचारक मुखी महात्मा संत ग्यारसी लाल ने बताया कि निरंकारी संतसग भवन आरजिया चौराया स्थित बूंदी के ज्ञान प्रचारक संत किशनदास के सानिध्य में संत समागम का आयोजन हुआ जिसमें भीलवाड़ा से जुड़े सैकड़ो श्रद्धालु ने संत समागम में भाग लेकर बाबा हरदेव महाराज के प्रति श्रद्धा सुमन विचार रखें।   

Uploaded Image