नयनाभिराम पोशाक में हुआ प्रभु का श्रृंगार, आकर्षक सजावट से महका मंदिर प्रांगण
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के भोपालगंज स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में रविवार से पवित्र अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) का श्रद्धा और उल्लास के साथ आगाज हो गया है। इस पावन महीने के शुभारंभ पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी विष्णु प्रकाश ने बताया कि अधिक मास के प्रथम दिन रविवार को सुबह 5 बजे से ही मंदिर परिसर गूंज उठा। विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान लक्ष्मीनारायण का दो बार भव्य पंचामृत अभिषेक किया गया। ट्रस्टी ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि अभिषेक के पश्चात भगवान को नई और नयनाभिराम पोशाक धारण कराई गईं और उनका दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद ठाकुर जी को शीतल व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भोग अर्पण के बाद विधि-विधान से महाआरती उतारी गई और उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।


Social Plugin