Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

अखिल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश, महिलाओं ने लिया स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान समिति सदस्यों ने सुभाष नगर बस्ती एवं मलाण क्षेत्र में जाकर सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की, ताकि नालियों में कचरा जमा न हो और वर्षा का पानी घरों में प्रवेश न करे। इस अवसर पर बस्तीवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए समझाया गया कि कचरा हमेशा कचरा पात्र में ही डालें, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा ऑटो टिपर आने पर उसमें ही कचरा डालें। समिति सदस्यों ने लोगों को यह भी बताया कि आसपास कचरा जमा होने से वर्षा ऋतु में मच्छरों की संख्या बढ़ती है, जिससे अनेक बीमारियों का खतरा उत्पन्न होता है। इसलिए सभी को स्वच्छता बनाए रखने के लिए सदैव जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष मधु लढा, सचिव अनुपमा मंत्री सहित सुमन असावा, निर्मला बाहेती, उर्मिला अजमेरा, रेखा बांगड़, सलोनी, मंजू जैन, प्रिया राजपूत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंजू बलदवा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी लिया।
Uploaded Image