पगड़ी, उपरणा व पुष्पगुच्छ से सम्मान, ‘भक्ति बीट्स विद गरबा फीट्स’ का दिया आमंत्रण
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान ने सामाजिक सरोकार की पहल करते हुए नवनिर्वाचित उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का अभिनंदन किया। नगर अध्यक्ष वीणा मोदी के नेतृत्व में संस्थान की पदाधिकारियों ने सोमानी को पगड़ी पहनाकर, उपरणा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। सचिव विनीता तोषनीवाल ने 14 व 15 अक्टूबर को होने वाले भक्ति बीट्स विद गरबा फीट्स’ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन भजन जैमिंग और दूसरे दिन गरबा उत्सव होगा।पदाधिकारियों ने सोमानी को कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र भी सौंपा। सोमानी ने सम्मान एवं आमंत्रण के लिए संस्थान का आभार जताते हुए आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वीणा मोदी, विनीता तोषनीवाल, निशा सोनी, अन्नू मोदी, लीना कोठारी, नीलम दरगढ़ एवं चेतना जागेटिया मौजूद रहीं।




Social Plugin