Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

शीतल यश महिला मंडल द्वारा सिद्धि तप की आराधना करने वाली 28 सुश्राविकाओं का सम्मान


यश विहार में मासिक बैठक सम्पन्न, 11 उपवास की तपस्या पर कार्याध्यक्ष नीता बाबेल का भी बहुमान

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
आस्था, संयम और साधना के संकल्प के साथ तपस्या करने वाली सुश्राविकाओं का बुधवार को यश विहार में सम्मान हुआ। शीतल यश प्रोत्साहन महिला मंडल की ओर से आयोजित समारोह में सिद्धि तप की आराधना करने वाली 28 सुश्राविकाओं का बहुमान किया गया। मंडल की कार्याध्यक्ष नीता बाबेल ने तपस्वियों के सम्मान का लाभ प्राप्त किया। वहीं, 11 उपवास की तपस्या पूर्ण करने पर मंडल की सदस्यों ने बाबेल का भी बहुमान किया। मंडल अध्यक्ष रेखा नानेचा ने बताया कि मासिक बैठक की शुरुआत नवकार महामंत्र के जाप से हुई। इसके बाद सदस्यों ने सामूहिक रूप से यश चालीसा का पाठ कर प्रार्थना की। बैठक में आगामी दिनों में प्रस्तावित महिला मंडल की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा हुई तथा सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों ने सुझाव दिए। समारोह में अठाई से अधिक तपस्या एवं सिद्धि तप की आराधना करने वाली सुश्राविकाओं मैना बाफना, रेखा नानेचा, राखी खमेसरा, बिंदू धूपिया, अंगुरबाला पीपाड़ा, कांता सोनी, लाड़ बम्ब, मैना चंडालिया, शकुंतला खमेसरा, सुशीला बिलवाड़िया, मंजू डागा, सीमा संचेती सहित अन्य तपस्विनियों का स्वागत-सम्मान किया गया। मंडल की ओर से सभी तपस्विनियों की तप आराधना की अनुमोदना करते हुए हार्दिक साधुवाद अर्पित किया गया। मंत्री राखी खमेसरा ने आभार व्यक्त किया। बैठक में मंडल की बड़ी संख्या में सदस्य बहनों ने भाग लिया।

Uploaded Image