Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

खारी नदी से बजरी एलओआई(लीज) निरस्त करने के समर्थन मे ग्रामीणों के साथ आये संत

खारी नदी से एलओआई(लीज) निरस्त करने के समर्थन मे ग्रामीणों के साथ आये संत

भीलवाड़ा: खारी नदी से बजरी की लीज निरस्त करने को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का समर्थन करने अब संत जन भी आगे आए हैं और वह भी इस प्राकृतिक धरोहर को बचाने की शासन और प्रशासन से मांग कर रहे हैं।

भीलवाड़ा व ब्यावर जिले की शरद से गुजरने वाली प्रसिद्ध खारी नदी से राज्य सरकार ने बजरी खनन को लेकर एलओआई(लीज) जारी की है जिसके बाद खारी नदी के तलहटी क्षेत्र में स्थित भीलवाड़ा जिले के कानिया, खारी का लांबा, मुरायला, पार्टियों का खेडा व गिरवर के साथ ही ब्यावर जिले के सबसे बडे जालिया द्वितीय , आसन , सूतीखेडा गांव के लोगो मे भारी आक्रोश है जहां ग्रामीण जालिया द्वितीय अस्पताल के पास 26 जून से पांच युवा रामगोपाल जाट , सत्य प्रकाश खेतावत ,भंवरलाल गोर, राजेंद्र शर्मा व राजेश कायत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे है वहीं गुरुवार को गांव के दो युवा पंचायत समिति सदस्य मुकेश शर्मा और प्रहलाद भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में शामिल हो गए हैं इनको पूरे गांव का पूरे गांव के महिला- पुरुषों व युवाओं का सहयोग मिल रहा है साथ ही बुधवार शाम इस धरने में संत समाज भी आगे आया है जहां गांव की युवा संत गौरी शंकर धरना स्थल के पास स्थित उच्च जलाशय  पर चढ़कर लीज निरस्त करने की मांग पर अड गए सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व बिजयनगर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाइश के साथ आश्वासन देखकर उच्च जलाशय से संत को नीचे उतारा और कहां की गुरुवार शाम जिले के दो वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों की पीड़ा सुनने धरना स्थल पर पहुंचेंगे वहीं गांव वालों की मांग है कि इस एलओआई(लीज) को निरस्त किया जाए जब तक एलओआई निरस्त नहीं की जाती है तब तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगी ।

भूख हड़ताल पर बैठे सात युवा - गांव के पांच युवा 26 जून से अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं वहीं आज इनका समर्थन देने पंचायत समिति सदस्य मुकेश शर्मा व प्रहलाद भी भूख हड़ताल में शामिल हुए जहां गांव के मध्य बावड़ी के भाटा चौराहे पर फूल माला से स्वागत के बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना के बाद धरना स्थल पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठ गये।

Uploaded Image