भीषण गर्मी में भी किया उत्साह के साथ रक्तदान, 65 यूनिट रक्त संग्रहित
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) गाडरी समाज भीलवाड़ा, ईशिता शर्मा आर्थापेडिक हॉस्पिटल भीलवाड़ा एवं सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के तत्वाधान में भीषण गर्मी में रक्त संकट को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन ईशिता शर्मा आर्थाेपेडिक हॉस्पिटल में आयोजित किया गया जिसमें युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि शिविर संयोजक रामलाल गाडरी के नेतृत्व में आयोजित शिविर का शुभारम्भ डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शिविर में 65 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में दुर्लभ रक्त के रक्तदाताओं ने भी रक्तदान किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए. रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि इससे शरीर में नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार होता है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में गाडरी समाज जिलाध्यक्ष भीम गाडरी, पूर्व डेयरी चेयरमैन रतन लाल जाट, उदयराम गाडरी सांगवा, गोपाल गुजर मालोला, सुरेश गाडरी, पुरण गाडरी, शंकर गाडरी, शिव गाडरी, भोलू गाडरी, ओम गाडरी सहित गाडरी समाज के जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। सभी रक्तदाताओं को सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा की ओर से रक्तदाता सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। रक्त संग्रहण कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक द्वारा किया गया। शिविर संयोजक रामलाल गाडरी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं अतिथियों का अभिनंदन किया।


Social Plugin