Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

महेश नवमी महोत्सव: महेश प्रो कबड्डी एवं वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

 

डे-नाईट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह, समाजजनों की उपस्थिति में खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

 

            भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाडा के तत्वाधान में माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी खेलकुद महोत्सव के अंतर्गत बसंत विहार गांधीनगर क्षेत्रीयमाहेश्वरी सभा द्वारा प्रायोजित संस्कारमहेश प्रो कबड्डी (डे-नाईट) एवं आरके आरसी क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा द्वारा प्रायोजित वॉलीबॉल शूटिंग (डे-नाईट) प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस बैंड व भव्य आतिशबाजी के साथ उत्साह और उमंग के माहौल में हुआ। नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया, केदार गगरानी एवं संयोजक अतुल राठी ने बताया की प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन समारोह में रामपाल सोनी, राधेश्याम चेचानी, कैलाश कोठारी, अनिल बांगड, श्रीगोपाल राठी, लादूराम बांगड़, सत्येन्द्र बिरला, सुरेश कचोलिया, वरुण लढा, योेगेश लढा, सुभाष नुवाल, नारायण लढा, अनिल धूत, ओम नराणीवाल, राजेंद्र कचोलिया, मुरारीलाल बिहानी, भेरुलाल काबरा, हेमराज जागेटिया शुभम बाहेती, दिनेश कोगटा, सुरेश बिरला, केजी राठी, अर्चित मून्द्रडा सहित प्रहलाद नुवाल, सुनील बियानी, विनय माहेश्वरी, प्रमोद डाड, मनोहर अजमेरा, दिनेश हेडा, रामकुष्ण पोरवाल मौजूद रहे। मुख्य खेल प्रभारी रोशन लाल देवपुरा, मुकेश चेचाणी तथा कबड्डी खेल प्रभारी सुधीर बाहेती ने बताया की महेश प्रो कबड्डी में 12 टीम भाग ले रही है। उद्घाटन का प्रथम मैच पुर व आरकेआरसी बी एवं द्वितिय मैच चंद्रशेखर आजाद नगर एवं पुराना शहर के मध्य हुआ। साथ ही वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आरकेआरसी चारभुजा एवं आजाद नगर के मध्य खेला गया, जबकि दूसरा मुकाबला भोपालगंज ए एवं भोपालगंज बी के बीच हुआ। इस अवसर पर अभिजीत सारडा, युवा मंत्री अंकित लखोटिया, पल्लवी लढा सहित कृष्ण गोपाल सोडाणी, परीक्षित नामधर, कुंज बिहारी चांडक, कमलेश लाठी, रामपाल असावा, महेश जाजू, हर्ष राठी, सहित बड़ी संख्या में समाजजन, खेल प्रेमी एवं युवा उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करती हैं। महेश नवमी के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। कबड्डी एवं वॉलीबॉल शूटिंग के डे-नाईट मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गईं, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। समिति सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं तथा आगामी दिनों में कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।    

Uploaded Image