महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा से महिला सशक्तिकरण की एक नई हुंकार उठी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला इकाई द्वारा भीलवाड़ा शहर से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी को लेकर व्यापक जनजागरण का संदेश दिया गया। महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, अल्का लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष, सारिका सिंह के निर्देशानुसार भीलवाड़ा शहर से एक बड़े राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत महिला कांग्रेस द्वारा देशभर में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की मांग को लेकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं। भीलवाड़ा शहर महिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष रेखा हिरण के सानिन्ध में इस मुहिम की शुरुआत करते हुए डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को तुरंत लागू करने की जोरदार मांग उठाई। इस दौरान महिलाओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। हिरण ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और महिलाओं को एकजुट कर आंदोलन को गति प्रदान की। रेखा हिरण ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को उनका हक मिले और संसद व विधानसभाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में रेखा हिरण की नेतृत्व क्षमता और सक्रियता की हर ओर सराहना की गई। रेखा हिरण के नेतृत्व में यह अभियान और अधिक मजबूत होता नजर आ रहा है। पोस्टकार्ड में अधिनियम को तुरंत लागू किया जाए “आज करो, अभी करो”, ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण में शामिल किया जाए, प्रमुख मांगें रखी गई है। महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाना है। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अब हर वर्ग की महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए। इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से रेखाभट्ट, मोनिका क्रिश्चियन, लीला देवड़ा, रूक्मणी धोबी, शम्मा निरयाहर, निक्की बाला अरोड़ा, पूनम लालवानी, राधिका शर्मा, मीना जैन, किरण शर्मा सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं। भीलवाड़ा से शुरू हुआ यह अभियान अब पूरे देश में एक मजबूत आंदोलन का रूप लेता जा रहा है, जिससे आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Social Plugin