भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भाविप स्वामी विवेकानंद शाखा भीलवाड़ा द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत बौद्धिक दिव्यांग एवं दृष्टिहीन बच्चों के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है। शहर के पटेल नगर स्थित सेवाश्रम विद्यालय में आगामी 15 मई से 24 मई तक 10 दिवसीय निःशुल्क अभिरुचि शिविर उमंग का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य ध्येय सपनों को पंख, खुशियों को रंग देना है। अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं सचिव केजी सोनी ने बताया कि अक्सर समाज में दिव्यांग बच्चों को केवल सहानुभूति की दृष्टि से देखा जाता है, जबकि उन्हें सहारे की नहीं बल्कि साथ और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। यदि इन बच्चों को मेहनत, लगन और धैर्य के साथ प्रशिक्षित किया जाए, तो ये भी सामान्य बच्चों की तरह आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं। शिविर में बच्चों की रुचि के अनुसार कई विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए डांस (विनीता गुरनानी), जिम्नास्टिक (राहुल सुवालका), आर्ट एंड क्राफ्ट (रेखा सिंह), वोकेशनल क्लासेस (आशा काबरा) एवं सिंगिंग व म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट (मुकेश शर्मा), दृष्टिहीन बच्चों के लिए लूडो (आदित्य सिंह), डांस (विनीता गुरनानी), कंप्यूटर एवं मोबाइल प्रशिक्षण (आदित्य सिंह), स्विमिंग (विनीत शर्मा) और संगीत की कक्षाएं आयोजित होंगी। शिविर का समय प्रतिदिन शुभ 8.00 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा। पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए अभिभावक संस्था के पदाधिकारियों आशा काबरा 9001702596, सुनीता झंवर 9928097611 से संपर्क कर सकते हैं। शाखा अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं सचिव केजी सोनी ने बताया कि इस ष्एक अनोखी पहलष् के माध्यम से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना ही परिषद का मुख्य लक्ष्य है। शिविर की तैयारियों में कोषाध्यक्ष आदित्य मानसिंहका सहित पूरी टीम जुटी हुई है।

Social Plugin