भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। आधुनिक जीवनशैली और शारीरिक सक्रियता की कमी के चलते बढ़ते जोड़ों के दर्द की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में पहली बार ‘कनीसोल’ के जनक और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरएन वर्मा शनिवार एवं रविवार को विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं। भारत विकास परिषद, स्वामी विवेकानंद शाखा की ओर से आयोजित यह दो दिवसीय शिविर शास्त्री नगर स्थित परिषद भवन में रोज सुबह 10 से 1 बजे तक आयोजित होगा। शाखा की अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं सचिव केजी सोनी ने बताया कि ने बताया कि यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इसमें मुख्य रूप से गर्दन का दर्द, कमर दर्द, कूल्हे का दर्द, घुटनों का दर्द, पिंडलियों और एड़ी के दर्द से परेशान रोगियों को विशेष परामर्श और मार्गदर्शन दिया जाएगा। डॉ. वर्मा अपने वर्षों के अनुसंधान के आधार पर रोगियों को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के राहत पाने के तरीके बताएंगे। शिविर में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। साथ ही, परामर्श के लिए आने वाले मरीजों को अपने साथ पुराने एक्सरे व रक्त जांच की रिपोर्ट्स लाना आवश्यक है, ताकि डॉक्टर स्थिति का सटीक आकलन कर सकें। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए जरूरतमंद मोबाइल नंबर 9414112561 या 9461196222 पर संपर्क कर सकते हैं। भारत विकास परिषद ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Social Plugin