Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

लक्की ब्यावट सर्वसम्मति से बने जिलाध्यक्ष, बोले, कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेंगे


अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

 भीलवाडा। (पंकज पोरवाल)
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के नेतृत्व मे लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के बाद बैठक मे सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर लक्की ब्यावट को मनोनीत किया। इससे पुर्व भीलवाड़ा जिला कलेक्टर पर भारी संख्या में अखिल राजस्थान राज्य सेवक कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी और अनेक विभागों के कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी प्रदर्शन करके काली दिवाली मनाने का प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ का आह्वान पूर्ण किया। ओर जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन के बाद आयोजित बैठक मे सर्वसम्मती से नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। बैठक मे वर्तमान जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने प्रस्ताव रखते हुए नए जिलाध्यक्ष पद पर लक्की ब्यावट को मनोनीत किया। ब्यावट ने सभी उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे कर्मचारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और संघर्ष करने में पीछे नहीं हटेंगे। सभी कर्मचारियों ने नए जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट को बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर फॉरमसिस्ट यूनियन जिलाध्यक्ष नीरज व्यास, नर्सेंज यूनियन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित जीनगर, ब्लाक अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह, प्रवक्ता गिरिराज लढा, नर्सेंज न्यूज़ 24 के संयोजक नूर मोहम्मद खान, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर विनोद सोनी, राजेश सांखला, सुमंत व्यास, ईसीजी यूनियन जिलाध्यक्ष पवन देपन, सुमंत व्यास, फतेह सिंह, शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष महेंद्र खोईवाल, सीएचओ यूनियन के नितीश मीणा, स्टूडेंट यूनियन के अभिषेक, इस्लाम खान शारीरिक शिक्षक, सचिन कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रहलाद कुमार साईं कर्मचारी, निखिल बिश्नोई फार्मासिस्ट, पंकज राठी लेखा अधिकारी, राकेश पारीक सहायक लेखा अधिकारी जिला कलेक्टरी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।


Regards
Pankaj Porwal
9414111390,9587462200