Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

एलएन बाबू के 98वें जन्मदिन पर रक्तवीरों ने पेश की सेवा की मिसाल, 101 यूनिट रक्त संग्रहित

 

 

एलएनजे संस्थापक लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प, आरएसडब्ल्यूएम और जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त शिविर में उमड़ा सेवा का जज्बा

 

अरिहंत हॉस्पिटल में प्लेटलेट्स की जरूरत पर मिलांज परिवार के पांच रक्तदाता तुरंत पहुंचे, पेश की मानवता की मिसाल

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। किसी के जीवन को बचाने का संकल्प जब सामाजिक सरोकार से जुड़ता है, तो सेवा की मिसाल बन जाता है। एलएनजे ग्रुप के संस्थापक लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला के 98वें जन्मदिवस पर आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड और जवाहर फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में इसी जज्बे की झलक देखने को मिली। मंडपम् भीलवाड़ा इकाई स्थित मिलांज स्टाफ क्लब में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक 101 यूनिट रक्तदान किया। वहीं, अरिहंत हॉस्पिटल में भर्ती गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स की तत्काल जरूरत होने पर मिलांज परिवार के पांच रक्तदाता तुरंत आगे आए और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का शुभारंभ आरएसडब्ल्यूएम के व्यवसाय प्रमुख एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश दत्त तिवारी, उप मुख्य परिचालन अधिकारी हरीश जोशी, रक्तवीर विक्रम दाधीच तथा महात्मा गांधी चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. धर्मवीर बैरवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्थान के महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध) सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि शिविर में मंडपम् एवं कान्याखेड़ी यूनिट के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्त संग्रहण के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा की टीम मौजूद रही। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान श्री लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला का जन्मदिवस केक काटकर हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित अतिथियों ने सेवा, सहयोग और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हमीरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जाट रहे। इस अवसर पर समाजसेवी आजाद नीलगर, जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी एवं एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा, राकेश मानसिंहका, बीएसएल के संजय त्रिपाठी, नितिन स्पिनर्स के महिपाल सिंह तथा जवाहर फाउंडेशन के वैभव जोशी और चिराग टेलर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिलांज परिवार के मनोज सिंह, विष्णु कुमार माहेश्वरी, रमेश कुमार शर्मा, हरेंद्र समाधिया, प्रवीण अग्रवाल, दीपेन प्रमाणिक, ओमप्रकाश समदानी, पी.एल. जगरवाल, राकेश पोरवाल, विमल काला, सुमेर जैन, राजेश कुमार पोपलानी, महिंदर शर्मा, नागेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रजीत ठाकुर, पीयूष पाठक, अनिल विश्नोई और अरविंद गुप्ता सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। यूनियन अध्यक्ष कान सिंह एवं नंदलाल गाडरी सहित अन्य चेकर्स और कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरएसडब्ल्यूएम और जवाहर फाउंडेशन का संयुक्त रक्तदान शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। जवाहर फाउंडेशन उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला की सामाजिक पहल है। रिजु झुनझुनवाला, लक्ष्मीनिवास झुनझुनवाला के पौत्र हैं।                           
Uploaded Image Uploaded Image