गांधी-शास्त्री जयंती पर महात्मा गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक में होगा शिविर, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान की अपील
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सेवा, संवेदना और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए फार्मासिस्ट जनसेवा एवं जनकल्याण समिति की ओर से 2 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। महात्मा गांधी जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती और मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले शिविर को लेकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर डॉ. गौड़ ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने और इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने की अपील की। समिति सदस्यों ने बताया कि रक्तदान शिविर 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। समिति का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। पोस्टर विमोचन के दौरान फरियाद मोहम्मद, अंकित काबरा सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।




Social Plugin