Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

जीतो लेडिज विंग का राष्ट्रीय मंच पर परचम, चार प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीत बढ़ाया भीलवाड़ा का मान

 

 

 


हरिद्वार में आयोजित समीक्षा-2026’ सम्मेलन में खेल, महिला आत्मनिर्भरता और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए मिला सम्मान

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, खेल, सामाजिक सेवा और प्रभावी नेतृत्व के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए जीतो लेडिज विंग भीलवाड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट पहचान स्थापित करते हुए चार प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किए हैं। हरिद्वार में आयोजित जीतो लेडिज विंग के राष्ट्रीय सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक समीक्षा-2026 में देशभर की 100 से अधिक शाखाओं के बीच भीलवाड़ा चौप्टर का भी मान बड़ा। शाखा को खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्पोर्ट्स एप्रिसिएशन अवार्ड तथा महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर एप्रिसिएशन अवार्ड प्रदान किया गया। इसी क्रम में उत्सव शक्ति कादृ मौन से मुखर तक का - पहचानराष्ट्रीय अभियान में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार एवं प्रभावी कार्यों के लिए जीतो लेडिज विंग भीलवाड़ा की चेयरपर्सन नीता बाबेल को सीपी रिकॉग्नाइजिंग अवार्ड तथा चीफ सेक्रेटरी अर्चना पाटोदी को प्रभावी संगठन संचालन एवं समन्वय के लिए सीएस रिकॉग्नाइजिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये सम्मान जीतो एपेक्स लेडिज विंग की चेयरपर्सन शीतल दुग्गड़ एवं डायरेक्टर-इन-चार्ज सोनाली दुग्गड़ द्वारा राजस्थान कन्वीनर सरिता लोढ़ा, एपेक्स सचिव सरिता भूतोरिया, शशि मांडोत, कोषाध्यक्ष कविता जैन तथा मेंटोर मीनल खोना की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किए गए। नीता बाबेल ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम, पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग को देते हुए कहा कि यह सम्मान संगठन को महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।              

 

Uploaded Image