भाविप मध्य प्रांतीय बैठक में सेवा, संस्कार और संगठन विस्तार पर मंथन
केकड़ी में हुई बैठक में 14 नई शाखाओं के गठन का लक्ष्य, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं भारत को जानो प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) की सत्र 2026-27 की द्वितीय प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को केकड़ी स्थित छाबड़िया फोर्ट में आयोजित हुई। बैठक में सेवा, संस्कार, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, महिला सहभागिता एवं आगामी प्रांतीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, नशा मुक्ति, गौसेवा, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ तथा पर्यावरण संरक्षण अभियानों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। प्रांतीय मीडिया प्रभारी महेश जाजू ने बताया कि अजमेर, भीलवाड़ा, ब्यावर और राजसमंद जिलों के पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख कमल किशोर व्यास, प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, महासचिव आनंद सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष अमित सोनी एवं संगठन सचिव प्रशांत पाबूवाल की उपस्थिति में त्रैमासिक गतिविधियों, वित्तीय प्रतिवेदन तथा 46 शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। प्रांतीय संपर्क संयोजक अजय सोमानी ने प्रांत की 46 शाखाओं की संपर्क गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सफलता प्रभावी संपर्क व्यवस्था पर निर्भर करती है। वहीं प्रांतीय सेवा संयोजक सर्वेश विजय ने रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, सरल सामूहिक विवाह, नशा मुक्ति, गौसेवा एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता सहित विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रांतीय संस्कार संयोजक अरुण बाहेती ने संस्कार संबंधी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। महिला सहभागिता संयोजक शारदा चेचानी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी, जबकि रिंकू सोमानी ने बेटी बसाओ-बेटी बढ़ाओ अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रांतीय पर्यावरण संयोजक राजेश कामदार ने अधिकाधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। प्रांतीय संपर्क संयोजक अजय सोमानी ने प्रांत की 46 शाखाओं की संपर्क गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सफलता प्रभावी संपर्क व्यवस्था पर निर्भर करती है। वहीं प्रांतीय सेवा संयोजक सर्वेश विजय ने रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, सरल सामूहिक विवाह, नशा मुक्ति, गौसेवा एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता सहित विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रांतीय संस्कार संयोजक अरुण बाहेती ने संस्कार संबंधी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। महिला सहभागिता संयोजक शारदा चेचानी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी, जबकि रिंकू सोमानी ने बेटी बसाओ-बेटी बढ़ाओ अभियान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रांतीय पर्यावरण संयोजक राजेश कामदार ने अधिकाधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। साथ ही निर्णय लिया गया कि 31 अगस्त को शाखा स्तर पर अखिल भारतीय भारत को जानो लिखित प्रतियोगिता तथा 18 अक्टूबर को शाहपुरा में इसकी प्रांतीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। सदस्यता अभियान की समीक्षा में बताया गया कि अजमेर में 109 नए सदस्य जुड़े हैं तथा पूरे मध्य प्रांत में 14 नई शाखाओं के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समापन अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद का उद्देश्य सेवा, संस्कार एवं संगठन के माध्यम से समाज को नई दिशा देना है। उन्होंने सभी शाखाओं से अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। आयोजन की सफल व्यवस्था के लिए केकड़ी शाखा के अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, सचिव रामनिवास जैन एवं कोषाध्यक्ष हीरालाल सामरिया का सम्मान किया गया। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन हुआ।

Social Plugin