Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

काशीपुरी वकील कॉलोनी महिला मंडल द्वारा राधाकृष्ण मंदिर में सैकड़ों दीपों का भव्य दीपदान आयोजन



श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच महिलाओं ने किया दीप प्रज्ज्वलन, मंदिर परिसर हुआ आलोकित


*भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)* पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर काशीपुरी वकील कॉलोनी महिला मंडल द्वारा सायंकाल में राधा-कृष्ण मंदिर में सैकड़ों दीपों के दीपदान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से आलोकित कर दिया। अध्यक्ष चंद्रकांता बाहेती ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है इस माह में दीपदान का विशेष महत्व है, इससे पुण्य मिलता है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन से हुई। इसके पश्चात महिलाओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपों की जगमगाहट से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं मनमोहक बन गया। सचिव मनोरमा कोठारी ने बताया कि आयोजन के दौरान सदस्याओ व श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों एवं भजनों के साथ आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। इस अवसर पर शीला जागेटिया, पुष्पा ईनाणी, सीमा सोनी, मंजू सोनी, मधु बांगड़, मंजू भंडारी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से मंगलकामनाएं करते हुए समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Uploaded Image