Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा मासिक बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम सम्पन्न

 

वर्तमान में लगभग 15000 बायोडाटा पत्रावलियों में संजोकर रखे है, अब तक हो चुके 4500 से अधिक युवक युवतियों के संबंध

 

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) मेवाड़ माहेश्वरी मंडल, भीलवाड़ा द्वारा माह के प्रथम रविवार को बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट भवन, नागोरी गार्डन, भीलवाड़ा में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा एवं परिचयों का अवलोकन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मंत्री रमेश राठी, नगर उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राठी, नगर मंत्री सुरेश बिडला,  महावीर सामरिया, सुनील मूंदड़ा, सुरेश जाजू, ने दीप प्रज्वलकर कार्यक्रम शुभारंभ किया। प्रचार प्रसार प्रभारी ओम कृष्ण समदानी ने बताया कि बायोडाटा अवलोकन कार्यक्रम में भीलवाड़ा शहर ग्रामीण क्षेत्र तथा चित्तौड़गढ़ जिला, जोधपुर सूरत इत्यादि विभिन्न स्थानों से समाज जन अभिभावक परिचय पत्रक अवलोकन हेतु उपस्थित हुए। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि कार्यालय में युवको के 5353 युवतियों के 9624 बायोडाटा संजोकर रखे गए है। अभी तक पंजीकरण में से 4460 से अधिक संबंध हो चुके हैं। मुख्य संयोजक श्रवण समदानी ने बताया कि भीलवाड़ा मुख्यालय के अतिरिक्त चित्तौड़, उदयपुर, मनासा में शाखाएं सेवारत है जिसमें सभी बायोडाटा भीलवाड़ा मुख्यालय के तर्ज पर ही उपलब्ध है जहां प्रत्येक रविवार को यह सेवाएं उपलब्ध रहती है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वैवाहिक संबंधों को सरल एवं सुगम बनाना तथा युवक-युवतियों के परिवारों को एक मंच उपलब्ध करवाना रहा। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं समाजजनों ने विभिन्न बायोडाटा का अध्ययन कर आपसी संवाद भी किया। मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से समाज में पारिवारिक एवं सामाजिक समन्वय को बढ़ावा मिलता है तथा योग्य रिश्तों की तलाश में सुविधा होती है। अंत मे मुख्य संयोजक सम्पत तोषनीवाल ने सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया।          
Uploaded Image