अन्न, जल और वायु दान से महिलाओं ने कमाया पुण्य, गौ सेवा व गरीबों को कराया नाश्ता
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अधिक मास के पावन अवसर पर रविवार, को रामधाम गौशाला में बसंत विहार गांधी नगर माहेश्वरी महिला मंडल की महिलाओं द्वारा त्रिविध पुरुषोत्तम सेवा का आयोजन किया गया। प्रातः 7.15 बजे एकत्रित महिलाओं ने अन्न, जल और वायु तत्व से जुड़ी सेवाओं द्वारा पुण्य लाभ अर्जित किया। मंडल अध्यक्ष शोभा राठी एवं सचिव सुनीता लढ़ा के नेतृत्व में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सहयोग राशि से विविध सेवा कार्य किए। गौमाता को हरा चारा, लापसी खिलाई गई व कबूतरों को दाना डाला गया। साथ ही 100 से अधिक गरीबों को नाश्ता करवाकर अन्नदान किया गया। गौशाला में गायों के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिरों में 3 पंखे दान किए गए, ताकि दर्शनार्थियों को राहत मिले। कार्यक्रम प्रभारी रेखा लढ़ा, मीता सोमानी, आरती लढ़ा व सीमा तोतला ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में की गई सेवा कई गुना फलदायी होती है। सभी महिलाओं ने तन-मन-धन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर अमिता लढ़ा, अनिता माहेश्वरी, चंदा आगाल, प्रेम तपड़िया, बरखा बिड़ला, वंदना सोमानी, शशि धूपड़, सुमन राठी सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।


Social Plugin