भक्ति, ज्ञान और उत्साह के संग महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। चंद्रशेखर आजाद नगर में माहेश्वरी महिला मंडल के नए सत्र का शुभारंभ धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के साथ हर्षाेल्लास के माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की वंदना के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मंडल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी। महिला मंडल की अध्यक्ष चंदा जागेटिया ने बताया की कार्यक्रम में अतिथी के रूप मे उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिलाध्यक्ष भारती बाहेती, पुर्व नगर सचिव सोनल माहेश्वरी को अपर्णा पहना कर स्वागत-अभिनंदन किया। जागेटिया ने बताया की मंडल की सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर धार्मिक ग्रंथो पर भाग लिया जिसमें गीता अध्याय, भागवत कथा, हनुमान चालीसा के ऊपर प्रश्नोत्तरी की गई। जिसमें सचिव ललित राठी के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत कर धार्मिक ग्रंथो के ऊपर दर्शाया। कार्यक्रम में बहुत सी महिलाओं ने भाग लिया जिसमें सुनीता जागेटिया कविता में प्रथम रही। शीतल माहेश्वरी ने समाज को सुनने से शिखर तक ले जाने के बारे में बताकर समाज का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान मंडल की पदाधिकारियों ने नए सत्र की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए वर्षभर आयोजित किए जाने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर रीना बाहेती, ममता पलोड, आशा मूंदड़ा, पार्वती पटवारी, शिल्पा बसेर, कल्पना माहेश्वरी, कांता दरगद, निर्मला जागेटिया, पदमा लोहिया, रेखा बाहेती, रेखा हेडा, रेनू पलोड, लगभग 80 महिलाएं उपस्थित रही।

Social Plugin