Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन, राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखरी


लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ भव्य कार्यक्रम आयोजन

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नव कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम “म्हारो राजस्थान” रही, जिसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक परिधान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंडल की अध्यक्ष अंकिता कोगटा ने बताया कि यह कार्यक्रम अत्यंत ऐतिहासिक एवं सफल रहा, जिसमें तिलक नगर क्षेत्र की लगभग 45 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। म्हारो राजस्थान थीम के अंतर्गत प्रतिभागियों ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया, पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा धारण की तथा लोकगीतों के माध्यम से संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पूनम सोमानी ने प्रथम स्थान, स्नेहलता तुर्कीया ने द्वितीय स्थान तथा नीलम काबरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा सभी सदस्यों को उपारणा पहनाकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन नारी शक्ति, राजस्थानी संस्कृति एवं समाज के उत्थान को समर्पित रहा। मंडल की सचिव मोनिका नकलक ने बताया कि सभी महिलाओं ने पूरे जोश और समर्पण के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। अध्यक्ष अंकिता कोगटा ने बताया कि कार्यक्रम में पधारी सभी महिलाओं का तिलक लगाकर एवं गुड़ खिलाकर स्वागत किया गया तथा हनुमान चालीसा का वितरण भी किया गया। अंत में भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी सदस्य के रूप शशिकला डाड, सपना नकलक, अनीता सोमानी, सुनीता तुर्कीया, अंतिमा बसेर, कौशलिया कास्ट, नीलम काबर, बबीता मुंद्रा, चंद्रकला लढा, दीपिका नुवाल, उषा नकलक, सुनीता अजमेरा, संजू राठी, रेखा काबरा, शोभा बांगर, अमिता नुवाल आदि सभी सदस्य उपस्थित रही।

Uploaded Image