हमारी एक छोटी सी पहल प्रकृति में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है: विमला रांका
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। महावीर इंटरनेशनल मीरा केन्द्र द्वारा हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सेवा और भक्ति का विशेष संगम आयोजित किया गया। सचिव सुमन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मीरा केन्द्र की सदस्याओं ने वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित मंदिर में श्रद्धापूर्वक भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। आध्यात्मिक कार्यक्रम के पश्चात, वन विभाग परिसर में सहायक वन संरक्षक अधिकारी सज्जन सिंह कनवाडिया की अध्यक्षता में अपेक्स द्वारा संचालित पर्यावरण सेवा अभियान के अंतर्गत प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन हेतु जीव दया का कार्य किया गया। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ संस्था द्वारा मूक पशुओं के लिए पानी की टंकियां और पक्षियों के लिए दाना-पानी के परिंडे वितरित किए गए। इस अवसर पर गवर्नर काउंसिल सदस्या मंजू खटवड और मीरा अध्यक्ष विमला रांका ने संबोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार हमारी एक छोटी सी पहल प्रकृति में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। इस नेक कार्य में वन्य जीव प्रभारी सत्यनारायण व्यास, संस्थापन अधिकारी जय राज देराश्री, रेंजर प्रशांत भट्ट, वनपाल चंद्रपाल सिंह, सहायक वनपाल सुखवंती जाट, वन रक्षक सत्य प्रकाश रेगर और तक्नीशियन तृतीय प्रहलाद माथुर सहित वन विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष सुधा बुलिया, पूर्व ट्रस्टी बलबीर चोरड़िया, पुष्पा मेहता, विजया चौधरी, शीला जैन, रजनी जैन, संतोष जागेटिया, गुणमाला अग्रवाल, कला कुदाल, पवन जीरावाला, उषा अग्रवाल, शोभा चौधरी, सुरभि चौधरी और सुनीता गांधी सहित कई सदस्याओं सामूहिक सहयोग रहा।

Social Plugin