Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भीलवाड़ा की विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के चुनाव आज, समाजजनों में उत्साह का माहौल


सुबह से शुरू होगा मतदान, विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी मैदान में, शाम तक आएंगे चुनावी रुझान

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा की प्रंदह क्षेत्रीय सभाओं के सत्र 2026-29 के चुनाव 24 मई 2026, रविवार को क्षेत्रीय सभा द्वारा निर्धारित स्थान पर मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मंडोवरा एवं चुनाव अधिकारी लक्ष्मी नारायण सोमानी, तेजकरण बहेडिया के नेतृत्व में संपन्न होंगे। चुनाव को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती ने बताया की चुनाव प्रक्रिया एक दिवसीय होगी, जिसकी शुरुआत प्रातः 9 बजे से होगी। इच्छुक उम्मीदवार सुबह 10 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त कर प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकेंगे। मतदान के दिन पूरा चुनाव कार्यक्रम निर्धारित चुनाव स्थल पर ही संचालित होगा। मतदाताओं के लिए पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है। नगर अध्यक्ष केदार गगरानी ने बताया की इस चुनाव में विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए कई प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले कई दिनों से प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क और प्रचार अभियान चलाया जा रहा था, जिसके बाद आज मतदान के जरिए समाजजन अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी रतन लाल मंडोवरा ने बताया की चुनाव समिति की ओर से मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। करीब 50 से अधिक सह प्रभारियों की टीम के सानिध्य मे निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। समाज के वरिष्ठजन और पदाधिकारियों ने सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और देर शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। चुनाव परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है।
Uploaded Image