लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई में नवीन दायित्वों की घोषणा
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई में वर्ष 2026-27 हेतु नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढा ने बताया कि डॉ. प्रियंका मेहता को सचिव एवं प्रिया कोठारी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मनोनीत पदाधिकारियों ने महिला उद्यमिता को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


Social Plugin