तीन घंटे पेट्रोल पंप बंद कर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, अब सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा जिले में पेट्रोल पंपों पर कम पेट्रोल देने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई पेट्रोल पंपों के नोजल सील कर दिए। जांच के दौरान निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल-डीजल दिए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे जिलेभर में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के विरोध में सोमवार सुबह जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बंद रहे। अचानक पंप बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई स्थानों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। ज्ञापन में जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नियमानुसार निरीक्षण एवं कार्यवाही करने की मांग की गई है। एसोसिएशन के प्रतिनिधि जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू तथा एडिशनएल एसपी पारस जैन से भी मिले बंद के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और सरकारी वाहनों जैसी आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई। पेट्रोलियम डीलर सोसाइटी के बैनर तले संचालकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की हैं। वही इसके साथ ही पेट्रोलियम डीलर सोसाइटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ अभियान के समर्थन में बड़ा फैसला लेते हुए पूरे जिले में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, प्रशासन और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में करीब 220 से अधिक पेट्रोल पंप हैं, जिनमें लगभग 10 कंपनी संचालित पंप खुले रहे, जबकि बाकी पंप बंद रहे। भीलवाड़ा पेट्रोलियम डीलर सोसाइटी के अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कहा कि हाल ही में नापतोल विभाग द्वारा पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया, लेकिन कार्रवाई का तरीका अव्यवस्थित रहा। कई पंपों के नाम सार्वजनिक होने से डीलरों की छवि धूमिल हुई और पूरे पेट्रोलियम कारोबार की साख प्रभावित हुई। कुछ बड़ी औद्योगिक इकाइयां अपने निर्धारित स्त्रोतों से महंगा डीजल खरीदने के बजाय शहर और हाईवे के पेट्रोल पंपों से भारी मात्रा में डीजल भरवा रही हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और ईंधन की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। इस संबंध में जिला रसद विभाग से जांच की मांग की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ अभियान के समर्थन में बड़ा फैसला लेते हुए पूरे जिले में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, प्रशासन और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में करीब 220 से अधिक पेट्रोल पंप हैं, जिनमें लगभग 10 कंपनी संचालित पंप खुले रहे, जबकि बाकी पंप बंद रहे। ज्ञापन देने के दौरान एसोसिएशन सचिव अशोक मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष दिनेश भक्त, महेश सोनी, राजकुमार ओझा, ईश्वर खोईवाल, गौतम, यशवंत यादव, कान सिंह खारड़ा, लोकेश सुवालका सहित कई सदस्य मौजद रहे।


Social Plugin