बाक्सिंग के साथ बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुरु मंत्र, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा क्विज कान्टेस्ट आयोजित
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। बच्चों को खेल के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से आयोजित विशेष कार्यक्रम में बॉक्सिंग प्रशिक्षण के साथ सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण गुरुमंत्र सिखाए गए। अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा द्वारा पूरे वर्ष पर्यन्त सड़क सुरक्षा पर जन जागृति हेतु विभिन्न तरह के कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में संगीत कला केन्द्र प्रांगण में आरवी बाक्सिंग एकेडमी भीलवाड़ा के बाक्सर खिलाड़ीयों के साथ स्वर्गीय मृणाल राठी स्मृति सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा क्विज कान्टेस्ट आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ भागचन्द सोमानी ने बताया कि संगीत कला केन्द्र के सचिव महेश जोशी की अध्यक्षता, क्लब के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अशोक सोडाणी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सोनी व पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश जागेटिया के मुख्य आतिथ्य तथा जिला पदाधिकारी जगदीश मून्दड़ा, रामचन्द्र मून्दड़ा के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित इस क्विज कान्टेस्ट का मुख्य उद्देश्य है बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना, उन्हें समझाना है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश जागेटिया ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। यदि प्रत्येक नागरिक यातायात नियमों का पालन करे और वाहन चलाते समय सतर्कता बरते, तो अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। आरवी बाक्सिंग एकेडमी भीलवाड़ा के प्रशिक्षक कोच राजेश कोली एवं सह प्रशिक्षक क्षितिज कोली के निर्देशन में बाक्सिंग सीख रहे बच्चों ने बाक्सिंग के साथ साथ सड़क सुरक्षा के गुरु मंत्र भी सीखें। सभी अतिथियों ने बच्चों को शपथ दिलाई की वे स्वयं और परिवार वालों को सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा ही जागरूक रखेंगे और कभी भी तेज गति से वाहन नहीं चलाएंगे क्यों कि 80 प्रतिशत सड़क दुघर्टनाएं तेज गति की वजह से होती है। सोमानी ने बताया कि स्वर्गीय मृणाल राठी स्मृति सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा क्विज कान्टेस्ट में तन्मय पारीक, युवराज सिंह चौहान, विराट पारीक, कृतिका जायसवाल, नव्या सालवी, चेतन माली, भावना गांछा, विया सैनी, पार्थ वसीटा, समर प्रताप खटीक, कनिका वर्मा, साक्षी कोली एवं रणजीत माली ने पूछे गए प्रश्नों का सही जवाब दिया और उन्हें सड़क सुरक्षा ज्ञान दीप सम्मान - प्रशंसा पत्र भेंट किया। कार्यक्रम में क्लब द्वारा संगीत कला केन्द्र सचिव महेश जोशी एवं प्रशिक्षक राजेश कोली का भी सम्मान किया गया।


Social Plugin