Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

नारी पूरे समाज की आधार शिला होती है, उसका सशक्त होना अत्यंत आवश्यक : वीणा मोदी

आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन का दायित्व सोपान कार्यक्रम सम्पन्न

 

 

नवदुर्गा के नौ रूपों का महत्व बताया, सशक्त नारी के संकल्प के साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता का दिया संदेश

 

   भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा प्रथम सत्र का दायित्व सोपान कार्यक्रम का भव्य आयोजन स्थानीय माहेश्वरी भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष वीणा मोदी नगर सचिव विनीता तोषनीवाल रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष प्रेम सुधा अजमेरा ने बताया दायित्व सोपान कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले सत्र के पदाधिकारी द्वारा कार्यभार सोपा गया। सचिव सुनीता ईनाणी द्वारा नवदुर्गा के रूपों का कार्यक्रम संचालन किया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न सदस्यों द्वारा नवदुर्गा के नौ रूपों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए जिसमें नवदुर्गा के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री का विशेष महत्व बताया गया। वक्ताओं ने इन रूपों के माध्यम से जीवन में साहस, धैर्य, शक्ति और समर्पण की प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की आधारशिला होती है और उसका सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की नई पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। सभी ने अपने-अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मधु सोडाणी, पूनम माहेश्वरी, सुनीता चेचानी, कविता दुधानी सहित पायल की सहभागिता रही। जिन सदस्यों ने नवदुर्गा के बारे में बताया उन्हें पारितोषिक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मानकवर काबरा, लीला काबरा, डॉ राखी राठी, संगीता काकानी, ममता चेचानी, शीतल बिड़ला, सुमन चौधरी, गोरी जागेटिया, प्रीति चांडक, अर्चना अजमेरा, कविता समदानी, अलका सोडाणी, उमा धुत, विद्या अजमेरा सहित करीब 60 सदस्यों की उपस्थिति रही। अंत में सभी ने अल्पाहार लिया।       

 

Uploaded Image