भाविप के 10 दिवसीय अभिरुचि शिविर उड़ान का समापन, बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद, स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा आयोजित बौद्धिक दिव्यांग एवं दृष्टिहीन बच्चों के 10 दिवसीय निःशुल्क अभिरुचि शिविर उड़ान का शांति अतिथि गृह में भव्य समापन हुआ। एक अनोखी पहल सहारा नहीं साथ चाहिए के ध्येय के साथ आयोजित इस समारोह में विशेष बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण डाड ने कहा कि आज ने बच्चों की उमंग को खुशियों में बदलने के लिए आयोजकों प्रशिक्षकों की सराहना की। शिविर में बनवारी लाल नैनावटी ने बच्चों को संगीत सिखाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघ चालक कैलाश खोईवाल ने बच्चों की क्षमता को निखारने के प्रयासों पर बल दिया। समारोह में परिषद के मध्य प्रांत अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, आनंद सिंह राठौड़, रविंद्र जाजू, शांतिलाल पानगड़िया, डीपी अग्रवाल, कैलाश अजमेरा और गोविंद प्रसाद सोडाणी सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आदित्य मानसिंहका, महिला संयोजिका अन्नू हिम्मतरामका एवं प्रकल्प प्रभारी आशा काबरा सहित परिषद के सदस्यों ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शिविर के समापन पर बच्चों की अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर अभिभावक भाव-विभोर हो गए। उनकी आंखें खुशी से छलक उठीं। अभिभावकों ने कहा कि इस मंच ने केवल बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारा, बल्कि उनमें आत्मनिर्भरता और समाज में सिर उठाकर जीने का एक नया आत्मविश्वास भी जगाया है।                                   
Uploaded Image