Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

बसंत विहार गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल की सराहनीय पहल

 

सामूहिक विवाह सम्मेलन में वधुओं को सोने की नोज पिन भेंट, जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा सहयोग

 

                 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) बसंत विहार गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा समाज सेवा की दिशा में अध्यक्ष शोभा राठी सचिव सुनीता लढा के सानिध्य में निंबार्क परमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए एक प्रेरणादायक पहल की गई है। इस आयोजन में सभी नवविवाहित वधुओं को महिला मंडल की ओर से सोने की नोज पिन भेंट स्वरूप दी जाएगी। कार्यक्रम के उद्बोधन में महिला मंडल की अध्यक्ष शोभा राठी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि विवाह जैसे पवित्र अवसर पर छोटी-सी भेंट भी वधुओं के लिए खुशी का कारण बनती है और समाज में सकारात्मक संदेश देती है।  सचिव सुनीता लढा ने बताया की यह नेक कार्यमंडल की महिलाओं के सहयोग राशि से हुआ है। मंडल की ओर से सभी वधुओं 31 जोड़ो को सोने की नोज पिन भेंट की जाएंगी, जो नवविवाहित जोड़ों के लिए आशीर्वाद और सम्मान का प्रतीक होंगी। साथ ही आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों से इस कार्यक्रम में सहयोग और सहभागिता की अपील की है। महिला मंडल के इस प्रयास को स्थानीय लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है, और इसे सामाजिक सद्भाव एवं सहयोग की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।                           

Uploaded Image