Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

आर.के.आर.सी. महेश सेवा संस्थान द्वारा होली स्नेह मिलन आयोजित, भामाशाहों को किया सम्मानित


भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शहर के देवरिया बालाजी के सामने स्थित आरकेआरसी महेश सेवा संस्थान (माहेश्वरम) का होली स्नेह मिलन एवं स्नेह भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के सदस्यों, और स्थानीय निवासियों के बीच भाईचारे और सामुदायिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। संस्थान के कोषाध्यक्ष सुशील कुमार बिरला ने बताया कि इस अवसर पर समाज के भामाशाहों को साफा बांधकर एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसमें संस्थान कार्यकारिणी के अध्यक्ष बबलू लाहोटी, सचिव राजेन्द्र पोरवाल, नारायण लढा, कृष्णगोपाल सोडानी, सुरेश कचोलिया, लक्ष्मीनारायण काबरा, जगदीश मूंदड़ा, मनोहर अजमेरा, अभिजीत सारडा सत्यनारायण सोमानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आरके आरसी क्षेत्रीय सभा एवं युवा मंडल का सहयोग रहा। इस अवसर पर लगभग 2500 से अधिक लोग शामिल हुए और उन्होंने रंगों और हंसी-खुशी के साथ होली का जश्न मनाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं और आगामी वर्षों में ऐसे आयोजनों को जारी रखने की उम्मीद जताई।