शीतलाष्टमी पर्व पर माहेश्वरी समाज के बनने वाले 2 आईएएस का होगा सम्मान
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा 11 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 10 बजे "ब्रज की होली" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय माहेश्वरी भवन में किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के लोगों के लिए अल्पाहार एवं भोजन की भी व्यवस्था रखी गई है। अध्यक्ष श्याम लाल डाड एवं मंत्री दिनेश कोगटा में बताया कि कार्यक्रम में राजसमंद के महालक्ष्मी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। प्रसिद्ध भजन गायक महेश पालीवाल (उदयपुर) तथा ख्यातनाम भजन गायिका त्रिशा सुथार (उदयपुर) अपनी भजनों की प्रस्तुति से ब्रज की होली का आनंदमय वातावरण बनाएंगे। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन मुकेश पालीवाल (राजसमंद) करेंगे। संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान के पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ होली पर्व मनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अध्यक्ष डाड ने बताया की हाल ही में आये आल इंडिया UPSC परिणामों में समाज के अमन झंवर रैंक 296 एवं अक्षत बल्दवा रैंक 173 का सम्मान भी किया जाएगा।

Social Plugin