Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

महिलाओं को परिवार के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देना बेहद जरूरी: नीता बाबेल

जीतो लेडीज विंग द्वारा ज़ूम मंच पर ऑनलाइन जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) महिलाओं में तेजी से बढ़ते हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीतो लेडीज विंग द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण प्रकल्प के अंतर्गत हेल्दी हार्ट-नो योर हार्ट, प्रोटेक्ट योर लाइफ विषय पर एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन जागरूकता सेमिनार जूम मंच के माध्यम से आयोजित किया गया। जूम सेमिनार का संचालन जीतो अपैक्स लेडीज विंग की हेल्थ एंड न्यूट्रीशन की कन्वीनर रचना कानूंगो ने किया। सेमिनार का शुभारंभ णमोकार मंत्र के मंगल पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर जीतो भीलवाड़ा लेडीज विंग की चेयरपर्सन नीता बाबेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली, बढ़ता तनाव, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण महिलाओं में भी हृदय रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने परिवार के साथ-साथ स्वयं के स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बाबेल ने कहा की महिलाओं को सच में अपने परिवार के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देना बेहद ज़रूरी है। स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज की नींव होती है। इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। जीतो अपैक्स लेडीज विंग की चेयरपर्सन शीतल दुग्गड़ ने अपने संबोधन में जीतो लेडीज विंग द्वारा समाज में संचालित विभिन्न रचनात्मक प्रकल्पों और गतिविधियों की जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं अपेक्स जेएलडबल्यू की सचिव शशि मंडोत तथा राजस्थान क्षेत्र संयोजक सरिता लोढ़ा ने भी इस सार्थक पहल की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में डॉ. निधि चौधरी ने मुख्य वक्ता डॉ. निर्मल जैन (परामर्शदाता एवं हृदय रोग विशेषज्ञ, मुंबई) का परिचय प्रस्तुत किया। अपने व्याख्यान में डॉ. जैन ने महिलाओं में हृदय रोग के बढ़ते खतरे, इसके प्रारंभिक लक्षण, प्रमुख जोखिम कारकों, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम तथा तनावमुक्त जीवनशैली की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समय पर जागरूकता और उचित जीवनशैली अपनाकर हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में जीतो भीलवाड़ा चैप्टर चेयरमैन मीठ्ठालाल सिंघवी एवं मुख्य सचिव मनीष शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही।            