Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

संगठित प्रयास के माध्यम से हमें संपूर्ण विश्व में अपनी पहचान को स्थापित करना है: शिखा भदादा

आरकेआरसी महिला मंडल का भव्य नारी उत्कर्ष शुभारंभआयोजन, अध्यक्षा पल्लवी लढा ने की नए सत्र की कार्यकारिणी की घोषणा

 

   

महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम

 

 

       भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) शक्तिरूपेण नारी की विविध प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करने हेतु हमें क्षेत्रीय सभाओं अर्थात् जमीनी स्तर से संगठित होकर एक सुदृढ़ एवं शृंखलाबद्ध संगठन का निर्माण करना है। इस संगठित प्रयास के माध्यम से हमें अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के मंच तक पहुंचते हुए, अपने कार्यों और उपलब्धियों से संपूर्ण विश्व में अपनी पहचान को नई ऊंचाइयों तक स्थापित करना है। यह बात बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राष्टीª संयुक्त मंत्री (पश्चिमांचल) शिखा भदादा ने आरकेआरसी नगर व्यास महिला संगठन द्वारा आयोजित नारी उत्कर्ष शुभारंभकार्यक्रम के दौरान कही। भदादा ने कहा की महिला मंडल की भूमिका को समाज के विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। जब नारी अपनी शक्ति को पहचानती है, तो वह केवल खुद को नहीं, पूरे समाज को ऊंचाइयों तक ले जाती है। आज हमें जरूरत है कि हम जमीनी स्तर से एकजुट होकर अपनी प्रतिभाओं को मंच दें, इससे पुर्व आरकेआरसी महिला संगठन द्वारा नारी उत्कर्ष शुभारंभकार्यक्रम बड़े उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। संगठन अध्यक्षा पल्लवी लढा ने नए सत्र की कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायक बन गया। प्रचार मंत्री सविता सारडा ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिखा भदादा एवं रीना डाड उपस्थित रहीं। महिला मंडल की पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अभिनंदन पत्र देकर किया। सचिव रंजना बिरला ने बताया हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक अंताक्षरी का विशेष आयोजन किया गया, जो रामायण की चौपाइयों पर आधारित था। अंताक्षरी आशा दरगड, पूनम डाड, शिल्पा काष्ट द्वारा करवाई गई। प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत मेवाड़ी धार्मिक कहानी, मेवाड़ी गीत, कविता पाठ एवं भजन प्रस्तुति जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें लगभग 40 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम का संयोजन सुमन भंडारी, दीपशिखा सारडा, मोनिका चेचानी द्वारा किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की पूर्व अध्यक्षों, श्रीमती लाड देवी लढा, श्रीमती वंदना नुवाल, श्रीमती इंदिरा हेड़ा, वरिष्ठ सदस्या स्नेहलता तोषनीवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष चेतना जागेटिया, सचिव मीनू झंवर का विशेष सम्मान किया गया। मंच संचालन रेनू समदानी ने किया। कार्यक्रम में सरोज सोमानी, सुमित्रा दरगड, सुनीता मुंदड़ा, चंद्रकांता गगरानी सुनीता नरानीवाल, प्रिया कोठारी, सीमा बिरला, सुनीता काबरा, मधु बिरला, सुनीता बिरला, मितिका लढा, रीना माहेश्वरी, आभा माहेश्वरी, रेखा ईनाणी, राजकुमारी राठी आदि सदस्यों की उपस्थिति रही। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।      

 

 


Uploaded Image