Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

नए सदस्यों के जुड़ने से फाउंडेशन के सेवा संकल्पों को मिलेगी नई ऊर्जा: मंजू राठौड़

 

 

मनराजस्वी फाउंडेशन की बैठक में सेवा और समर्पण का संगम, नए सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत

 

 

                 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके मनराजस्वी फाउंडेशन के तत्वावधान में मासिक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की डायरेक्टर मंजू राठौड़ ने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। राठौड़ के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज हित के कार्यों को गति देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और संस्थान की मजबूती हेतु एकता और सेवा का सामूहिक संकल्प दोहराया।  बैठक में संस्थान के कुनबे का विस्तार करते हुए प्रियंका शर्मा और उषा राघानी को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस दौरान सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवागंतुक सदस्यों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर डायरेक्टर मंजू राठौड़ ने कहा कि समाज निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान अमूल्य है और नए सदस्यों के जुड़ने से फाउंडेशन के सेवा संकल्पों को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में संगठन की सक्रियता और एकजुटता का नजारा देखने को मिला, जहाँ ममता सिन्हा, राजकुमारी सोलंकी, नबिसा पठान, अनीता जोशी, दीपिका जोशी, अनिता आर्य, रेखा कोठारी, चांद कंवर, रेखा खोईवाल, अलका गहलोत, आशा शर्मा और रेखा, चंदा सोनी, मनीषा शर्मा सहित कई महिला पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक के अंत में आगामी माह के सेवा लक्ष्यों पर चर्चा की गई और सभी ने मिलकर नर सेवा-नारायण सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

 


Uploaded Image