भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास भीलवाड़ा, आसींद, मांडल और शाहपुरा इकाई के चुनाव संपन्न हुए। एडवोकेट राजकुमार शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी का पदभार संभालते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए हीरालाल टेलर जिनका इसका प्रस्ताव चांदमल सोमानी ने रखा और समर्थन विनोद मेलाना ने किया। सचिव पद का सर्वसम्मति से रविंद्र मानसिंहका जिसका प्रस्ताव सत्य प्रकाश काबरा शाहपुरा ने रखा और विजेंदर राणावत ने समर्थन किया। कोषाध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी को चुना गया जिसमें प्रस्ताव नंदकिशोर शर्मा ने रखा और समर्थन जगदीश कुमावत आसींद ने किया। इस प्रकार वर्ष 2026 से 29 तक के 3 वर्ष तक के कार्यकाल में अभी संचालित कार्यक्रमों को और आगे बढ़ाने की योजना बनाई गई। जिसमें उन्होंने कहा कि संस्कार केंद्र संस्कार को बढ़ावा और आने वाले शताब्दी वर्ष में रेवदास जयंती के पर्व पर विशाल रक्तदान का कार्यक्रम साथ ही विचार गोष्ठी का कार्यक्रम संपादित करना है, इसको संघ के कार्यकर्ताओं के साथ किया जाएगा। बैठक में सुभाष बहेडिया, सत्यप्रकाश काबरा, जगदीश कुमावत, देवीलाल साहू, लता चौहान, नंदकिशोर शर्मा, चांदमल सोमानी, विजेंद्र पाल सिंह, विशेष आमंत्रित में शंकरलाल माली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गुरु श्री कानिफ घुमंतू छात्रावास के लिए गणेश सुथार को अध्यक्ष, सचिव विशाल गुरुजी, सहसचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सूरज सिंह जैन इनको मनोनीत करते हुए छात्रावास के संचालन का भार सौंपा गया। आगामी बैठक शाहपुरा में आयोजित की जानी है, जिसमें शाहपुरा में वाचनालय संचालन का, आसींद में वाचनालय संचालन का, मांडल में योग और वाचनालय संचालन की चर्चा की गई। भीलवाड़ा के योग शिविर की जानकारी गोविंद प्रसाद सोडाणी ने दी। यहां आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण का भी कार्यक्रम जारी है और तुलसी पौधे वितरण का कार्यक्रम जारी है।

Social Plugin