Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

महिलाए संस्कारों एवं समाज की जड़ें मजबूत करने का स्तम्भ है: वंदना वजीरानी

 

 

 

अधिवक्ता परिषद के नेतृत्व महिला अधिवक्ताओं द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की हुंकार

 

 

                 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) अधिवक्ता परिषद द्वारा अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन अध्यक्ष रतन लाल जाट के नेतृत्व में महेश छात्रावास में आयोजित किया गया। अधिवक्ता परिषद की उपाध्यक्ष कीर्ति सोलंकी ने बताया कि मुख्य अतिथि न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या 2 श्रीमती अर्चना मिश्रा, विशिष्ठ अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 1 श्रीमती ग्रीष्मा शर्मा, मुख्य वक्ता वंदना वजीरानी प्रबंध निदेशक चित्तौड़गढ़ अरबन को ऑपरेटिव बैंक, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने भारत माता की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात अंध विधालय के बच्चो द्वारा वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी गई न्यायाधीश श्रीमती ग्रीष्मा शर्मा ने महिलाओं की न्यायिक क्षेत्र वकालत के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि महिलाएं न्यायिक क्षेत्र में हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। मुख्य वक्ता वंदना वजीरानी ने बताया की स्त्री शब्द मे सम्पूर्ण जगत समाहित है। महिला होने का वास्तविक अर्थ बताया महिला की मूल से जागृति के बारे में बताया। महिलाए संस्कारों समाज की जड़े मजबूत करने का स्तम्भ है।  वरिष्ठ अधिवक्ता सुमित्रा सांखला ने बताया की सभी महिला अधिवक्ताओं को अगर अपनी इस पुरुष प्रधान समाज में जगह बनानी है तो एक झूट होना होगा। मंच संचालन हेमलता राव स्वीटी ललवानी ने किया। आयोजन कीर्ति सोलंकी, बीनू कुमारी टांक ने किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत भीलवाड़ा जिले की महिला प्रतिभा दीपा सिसोदिया जैन संगिनी ग्रुप के साथ 9 अन्य प्रतिभाओं को मंचासीन अतिथियो द्वारा सम्मानित किया। इस दौरान अधिवक्ता परिषद् के कार्यकर्ता रगुनंदन सिंह कानावत, कृष्ण गोपाल सोलंकी, आदित्य जहाजपुरा, अंकित शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सम्पूर्ण कार्यकारिणी जिला बार एसोसिएशन की सम्पूर्ण कार्यकारिणी महिला अधिवक्ता नीलम बाहेती, गायत्री साहू, कैलाश कंवर, संजू बाफना, सीमा शर्मा, श्रुती शर्मा, सुनिता सांखला, ललिता शर्मा, नीलम राठौड़, नेहा त्रिपाठी सहित महिला अधिवक्ताओ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। साथ अन्य संगठन प्रमुख मनीषा जाजू, सुशीला पारीक, नीलू मालू, सुनीता जीनगर, रेखा परिहार उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कीर्ति सोलंकी ने सभी उपस्थित मातृ शक्ति अन्य कार्यक्रम में सहयोगी रहे लोगों का आभार व्यक्त किया।