Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

भीलवाड़ा से खाटूश्याम जी के लिए पैदल निशान लिए रवाना हुए श्याम भक्त



 युवा जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा मार्ग में की गई पुष्प वर्षा एवं सम्मान

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। शास्त्री नगर स्थित श्याम मंदिर से खाटू श्याम जी के लिए पैदल निशान यात्रा हेतु श्याम भक्तों ने बाबा श्याम का निशान लेकर पैदल यात्रा आरंभ की। पंडित दिनेश गौड़ ने बताया कि फाल्गुन मेले के शुभ उपलक्ष में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम भक्तों द्वारा भीलवाड़ा से खाटू श्याम के लिए पैदल निशान यात्रा आरंभ हुई। यात्रा में भीलवाड़ा से पंडित दिनेश गौड़, विवेक शाह, अंकित रोहिवाल, विनय रोहिवाल आदि भक्त बाबा श्याम का निशान लिए शास्त्री नगर स्थित श्याम मंदिर से खाटू श्याम के लिए पैदल रवाना हुए। पद यात्री श्याम भक्त विवेक शाह ने बताया कि यह यात्रा लगभग 10 दिनों में संपूर्ण होगी जिसमें रायला से सुरजीत सिंह भाटी और किशनगढ़ सहित अन्य स्थानों से भी भक्त सम्मिलित होंगे। जिला युवा अग्रवाल सम्मेलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित नागोरी की प्रेरणा से युवा जिला अध्यक्ष दिनेश कामलिया, महामंत्री कृष्णा अग्रवाल सहित जय अग्रवाल, भरत अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, विवेक गोयल आदि सदस्यों द्वारा यात्रा मार्ग में बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करते हुवे श्याम भक्तों पर पुष्प वर्षा के साथ यात्रा की शुभकामनाएं दी एवं भक्तों का सम्मान किया गया।