जिला माहेश्वरी महिला संगठन में सर्वसम्मति से हुआ नेतृत्व चयन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के निर्द्रेशानुसार दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक महिला मंडल के सानिध्य तथा शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में आजाद नगर माहेश्वरी भवन में भीलवाड़ा जिला माहेश्वरी महिला संगठन की चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया ने बताया कि यह प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक आशा मंडोवरा तथा चुनाव अधिकारी चंदा नामधर के मार्गदर्शन में संपन्न कराई गई। चयन प्रक्रिया की शुरुआत अतिथियों के द्वीप प्रज्वलन और प्रतीक्षा मेलाना की महेश वंदना से हुई। मंच संचालन मोना डाड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रीति लोहिया ने अपने उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत सुंदर पंक्तियों से किया। उपस्थित सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। आयोजक संस्था शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष मधु समदानी ने भी स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए भारती बाहेती, सचिव पद के लिए निशा काकाणी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे अगले तीन वर्षों तक समाज को और अधिक संगठित और सक्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, मनोरमा कालिया, संध्या आगीवाल, अंकिता राठी, वंदना बाल्दी, सहित जिला महिला मंडल सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सचिव रेखा धूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्द, एकता और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिससे संगठन के आगामी कार्यकाल के प्रति नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देखने को मिला। इस अवसर पर सुनीता मनियार, सुमन सोनी, सोनल माहेश्वरी, वीणा मोदी, आशा पटवारी, कांता सोमानी, स्नेहा अजमेरा, राधा न्याति, विजय लक्ष्मी समदानी, विनीता तापड़िया, राज राठी, प्रफुला राठी, सुनीता बल्दवा, राखी राठी एवं सभी तहसीलों की बहनें उपस्थित रही।


Social Plugin