Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

विवेकानंद शाखा की मासिक बैठक में हुआ मंथन, स्वस्थ जीवन के लिए योग और मुस्कान जरूरी





बौद्धिक दिव्यांगों के लिए 15 मई से लगेगा विशेष शिविर, सीखेंगे डांस और कला,  राम मंदिर कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी के सानिध्य में लगेगा आवासीय शिविर

  भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
भारत विकास परिषद विवेकानंद की इस वर्ष की पहली मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए गिरीश अग्रवाल ने बताया कि योग शिक्षक कलकीराम का उद्बोधन रहा। उन्होंने यह कहा की एक सेकंड मुस्कुरा करके फोटो खींचते हैं तो कितनी अच्छी आती है तो आप प्रातः कालीन मेला में यदि मुस्कुरा करके और लाफिंग और योग, प्राणायाम करेंगे तो आपका पूरा दिनभर स्वस्थ होना अनुकूल जाएगा।  उन्होंने जीवन में ध्यान और प्राणायाम को बहुत महत्व दिया। स्वर हमारे हिसाब से चले और उसका संचालन हो यह बहुत बड़ी आवश्यकता है।  आगामी 15 मई से बौद्धिक दिव्यांगों के लिए अभिरुचि में लगाया जा रहा है। जिसमें नेत्रहीन बालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें डांस व अन्य एक्टिविटीज होगी आशा काबरा इसे संचालित करेगी। इस प्रकार आगामी 17 जून से स्वामी गोविंद देव गिरी जो की राम मंदिर के अभी कोषाध्यक्ष है वह भीलवाड़ा आयेंगे उनके सानिध्य में 4 दिवसीय आवासीय शिविर लगने वाला है। जो बालकों के लिए रहेगा और बालिकाओं को दिन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रकार का आयोजन आगामी 17 जून से रहेगा। इस मौके पर बैठक में विनती तापड़िया, विभा जैन, नरेंद्र माहेश्वरी, सुमित जागेटिया, बालकिशन पारीक मौजूद थे। साप्ताहिक शिविर में 35 लोगों के शुगर और बीपी की जांच की गई। 44 लोगों को डायबिटीज की दवाई दी गई और नियमित रूप से योग क्लासेज में भाग लेने की बात कही। भवन पर नियमित रूप से फिजियोथेरेपी के लिए वर्षा काबरा, एक्यूप्रेशर चिकित्सा वंदना अग्रवाल एवं सरोज पोद्दार कर रही है।     
Uploaded Image