Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

“राइज एंड शाइन” फिटनेस योगा वेलनेस सत्र से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

 

 

 

जीतो भीलवाड़ा लेडीज विंग द्वारा स्पोर्ट्स एवं फिटनेस गतिविधियों के अंतर्गत कुमुद विहार-1 स्थित वैदिक गार्डन में हुआ आयोजन

 

 भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)  जीतो भीलवाड़ा लेडीज विंग द्वारा स्पोर्ट्स एवं फिटनेस गतिविधियों के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत "राइज एंड शाइन" फिटनेस योगा वेलनेस सत्र का आयोजन कुमुद विहार-1 स्थित वैदिक गार्डन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को नियमित योगाभ्यास, शारीरिक सक्रियता और संतुलित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना रहा। योग प्रशिक्षक आशीष टेलर एवं उनके सहयोगी कमलेश कुमार तथा धीरज कुमार ने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य लाभ देने वाले योगाभ्यास, विभिन्न व्यायाम, श्वास क्रियाएँ, प्राणायाम तथा लाफिंग योग का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि नियमित योग एवं श्वसन अभ्यास से शरीर सुदृढ़, मन शांत और जीवन ऊर्जा से परिपूर्ण रहता है। सत्र में 30 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। लेडीज़ विंग चेयरपर्सन नीता बाबेल एवं रजनी सिंघवी ने अतिथि प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का सम्मान कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर कन्वीनर निधि चौधरी, स्वीटी नैनावटी, को कन्वीनर अंकिता भूरा, अनुभा लोढ़ा, सरिता शाह, आशिता मारू, नेहा पोखरना, अलका मारू, वंदना छाजेड़, सीमा जैन, मनीषा, मंजु झामड़, दीपिका पाटनी, कला पगारिया, निशा बापना, लता मलवानी, मधुलिका जैन, जितेन्द्र बापना, किरण जागेटिया, लक्ष्मी कंवर, अनीता लढ़ा, कशिश जतयानी, महेश कुमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता जताई, ताकि योग को नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाया जा सके। अंत में लेडीज़ विंग द्वारा योग प्रशिक्षक आशीष टेलर को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।