भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जायंट्स ग्रुप ऑफ भीलवाड़ा स्मार्ट सिटी ने विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से स्थानीय मुख बधिर स्कूल में होम साइंस लैब चालू करने के लिए फ्रिज, माइक्रोवन, तीन गैस के चूल्हे, मिक्सर ग्राइंडर आदि होम अप्लायंस भेंट किये। जायंट्स ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर नवीन वागरेचा ने बताया कि इस कार्य में महावीर बांठिया, एसएस गंभीर, आरएल जैन, अनिल चौधरी, हनुमान अग्रवाल का आर्थिक सहयोग रहा। कार्यक्रम में ग्रुप के अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा, स्पेशल कमेटी मेंबर सुरेंद्र जैन, राम स्वरूप राठी, राकेश सक्सेना, सिस्टर प्रिंसिपल संताना एवं स्कूल प्रबंधन के कर्मचारी उपस्थित थे।


Social Plugin